KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

DAINIK JAGRAN

1.

अर्णब हुआ प्रचंड, देश के 70% हिस्से पर पड़ सकता है असर

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अर्णब विकराल रूप धारण कर चुका है। इसकी ताकत के साथ-साथ दायरा भी बढ़ता जा रहा है। देश के करीब 70 प्रतिशत हिस्से पर इसका असर पड़ सकता है। बुधवार को जब यह आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, तब हवा की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके प्रभाव से पूर्वी और मध्य भारत के बड़े हिस्से में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश के आसार हैं। इससे खेती से लेकर रेल परिचालन और जनजीवन तक प्रभावित हो सकता है। सबसे ज्यादा खतरा आंध्र प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ व झारखंड में है।


2.

आतंकवाद पर दोहरे मापदंड के खिलाफ ब्रिक्स

ब्रिक्स देशों ने पहलगाम हमला समेत सभी आतंकी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए पश्चिम एशिया में तनाव पर चिंता जताई और संबंधित पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया।

नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की बैठक के समापन पर संयुक्त घोषणा पत्र के जरिये स्पष्ट संदेश देते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी व्यापक सुधार, फलस्तीन के स्वतंत्र राष्ट्र एवं अंतरराष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की अपील भी की गई। आतंकवाद से मुकाबले में दोहरे मापदंड को खारिज किया गया है।


3.

भविष्य की तकनीकों के विकास का नेतृत्व करे भारत: मोदी

शून्य की खोज से लेकर खगोल विज्ञान में प्रगति तक भारतीय संस्कृति ज्ञान और खोज पर आधारित रही है। भारत अब इस वैज्ञानिक विरासत को आधुनिक तकनीक और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा रहा है। भारत को न केवल भविष्य की तकनीकों को अपनाना चाहिए, बल्कि साहसिक प्रयोग या नवाचार करते हुए तकनीकों के विकास के लिए दुनिया का नेतृत्व भी करना चाहिए। ये बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलाजी एंड इनोवेशन कान्क्लेव (ईएसटीआइसी) का उद्घाटन करते हुए कहीं।


4.

मोदी-लिकटेंस्टीन के प्रिंस ने संबंधों को मजबूती की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलियोस और प्रिंसेस सोफी की मेजबानी की और उनके साथ उच्च स्तरीय चर्चा की। इसके बाद, भारत और लिकटेंस्टीन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने भारत-लिकटेंस्टीन संबंधों की व्यापक समीक्षा की, जिसमें प्रमुख विकास क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया।


5.

समुद्र में बचाव और खोज अभियान में मदद करेंगे नौसेना के दो ड्रोन

भारतीय नौसेना अकादमी की एक टीम ने लंबी दूरी के समुद्री खोज, बचाव अभियानों के लिए दो मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) को विकसित किया है। इस सिस्टम में दो ड्रोन हैं, जो साथ मिलकर काम करते हैं। क्वाडकाप्टर पानी में व्यक्ति को खोजता है, और हेक्साकाप्टर उस जगह बचाव उपकरण पहुंचाता है। ये दोनों ड्रोन लंबी दूरी के रेडियो फ्रीक्वेंसी कम्युनिकेशन के जरिए जुड़े होते हैं। बता दें कि क्वाडकाप्टर में चार रोटर (मोटर और प्रोपेलर) लगे होते हैं, जबकि हेक्साकाप्टर में छह रोटर होते हैं।


6.

भारत और इंडोनेशिया ने संयुक्त अभ्यास गरुड़ शक्ति की शुरुआत की

भारत और इंडोनेशिया के सैनिकों के बीच मंगलवार को संयुक्त अभ्यास शुरू हुआ। इसमें मुख्य रूप से जंगलों में विशेष अभियानों के लिए रणनीतियों, तकनीकों, प्रक्रियाओं, हवाई हमलों के प्रशिक्षण व युद्ध के लिए खुद को तैयार करने पर ध्यान दिया गया। भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बल अभ्यास गरुड़ शक्ति का 11वां संस्करण इंडोनेशिया के बान्युवांगी में शुरू हुआ है, जो छह नवंबर तक चलेगा।


7.

जैव विविधता के संरक्षण में दिखे गंभीरता

आर्मीनिया की राजधानी येरेवन में 19 से 30 अक्टूबर तक जैव विविधता संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (सीओपी-17) का आयोजन हो रहा है। इस सम्मेलन में एक तरफ जहां 2022 में अपनाए गए 'कुनमिंग मांट्रियल वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क' की प्रगति की समीक्षा की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ 2030 तक जैव विविधता के नुकसान को रोकने के लिए उपस्थित देशों के प्रतिनिधि अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर कर रहे हैं।


8.

चीन को बड़े निर्यातक के तौर पर उभरेगा भारत : गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में भारत चीन और आसियान देशों में वस्तु और सेवाओं के एक बड़े निर्यातक के तौर पर उभरेगा। उन्होंने कहा कि भारत हर देश के साथ मुक्त और निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देने के लिए तैयार है। 'एसोसिएशन आफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस' (आसियान) के सदस्य देशों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।


9.

वीटो के बिना यूएनएससी के नए स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के बन जाएंगे: भारत

भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अगर कोई सुधार होता है, जिसके तहत वीटो के अधिकार के बिना नए स्थायी सदस्यों की एक अलग श्रेणी बनाई जाती है तो नए सदस्य दूसरे दर्जे के सदस्य बन जाएंगे। सुरक्षा परिषद में फैसला लेने का अधिकार मौजूदा पांच स्थायी सदस्यों के पास ही बना रहेगा। बता दें कि चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका यूएनएससी के पांच स्थायी सदस्य हैं और इनके पास वीटो का अधिकार है। जबकि सुरक्षा परिषद में दस अस्थायी सदस्य भी होते हैं, जिन्हें दो साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।


10.

अरब सागर में मिली बिजली पैदा करने वाली मछली की नई प्रजाति

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआइ) के वैज्ञानिकों ने दक्षिण-पूर्वी अरब सागर की गहराइयों में बिजली पैदा करने वाली मछली की नई प्रजाति खोजी है। इसका नाम पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के गहरे महासागर मिशन के मिशन निदेशक डा एमवी रमणमूर्ति के सम्मान में 'टेट्रोनार्स रमणमूर्ति रखा गया है, जिनका समुद्री विज्ञान, महासागर अभियांत्रिकी और समुद्री आपदा जोखिम कम करने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। यह खोज इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तरी हिंद महासागर में टेट्रोनार्स प्रजाति की मौजूदगी का यह पहला प्रमाणित अभिलेख है। इससे भारत के गहरे समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र में मौजूद अज्ञात जीवों व जैव विविधता को समझने में मदद मिलेगी।


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
KGS learning dashboard and mobile application
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies