KGS

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

JANSATTA

1.

पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनीं शर्मिला

दो वर्ष की उम्र में पोलियो का शिकार हुई शर्मिला धनकर राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली पैरा एथलीट बन गई जिन्होंने महिला गोला फेंक एफ57 स्पर्धा में पहला स्थान पाया। 40 वर्षीय शर्मिला ने 9.81 मीटर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ थ्रो लगाकर स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा एथलेटिक्स पदक के 20 साल के इंतजार को खत्म किया।


2.

कक्षा नौवीं और दसवीं में लड़कियों की स्कूल छोड़ने की दर सबसे अधिक

देश भर में माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) पर लड़कियों की स्कूल छोड़ने की दर सभी स्तरों में सबसे अधिक बनी हुई है। हालांकि यह 2023-24 में 12.6 फीसद से घटकर 2025-26 में 8 फीसद हो गई है। वहीं राज्य स्तर पर असमानताएं बनी हुई हैं, जिसमें लद्दाख (15.6 फीसद) में सबसे अधिक स्कूल छोड़ने की दर दर्ज की गई है। इसके बाद असम और कर्नाटक (प्रत्येक 13.9 फीसद) का स्थान आता है। 


3.

प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का वक्त

प्राकृतिक खेती प्रकृति और स्थानीय संसाधनों पर निर्भर करती है। इससे मिट्टी में सूक्ष्मजीवों और

केंचुओं को पुनर्जीवित करके पौधे के लिए उनसे पोषक तत्त्व तैयार करने में मदद मिलती है। इसलिए इस खेती की लागत भी बहुत कम आती है। जबकि, जैविक खेती में खाद और कीटनाशक बाहर से खरीदने पड़ते हैं। इसलिए इसकी लागत ज्यादा होती है और चाहकर भी छोटे तथा मध्यम किसान इसे अपना नहीं सकते। ऐसे समय में जब हमारे देश की जमीन की उर्वरा शक्ति तेजी से क्षीण हो रही है, तो यह जरूरी है कि प्राकृतिक खेती की ओर लौटा जाए। इस संबंध में जागरूकता के साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।  


4.

खतरे का तापमान

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए दुनिया भर में कई योजनाएं और कार्यक्रम बनाए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें अमल में लाने की गंभीरता कहीं नजर नहीं आती है। विडंबना यह है कि कार्बन उत्सर्जन में जिन देशों का योगदान सबसे कम है, उन्हें ही जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का खमियाजा सबसे ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। शिकागो विश्वविद्यालय के ऊर्जा नीति संस्थान के अंतर्गत कार्यरत 'क्लाइमेट इंपैक्ट लैब' की एक नई अध्ययन रिपोर्ट से भी इस बात की पुष्टि होती है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि वैश्विक ताप में होने वाली बढ़ोतरी के कारण वर्ष 2050 तक सालाना चार लाख से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। इनमें से दस गुना अधिक मौत गरीब देशों में होंगी, क्योंकि वहां लोगों के पास भीषण गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक शीतलन सुविधाएं उपलब्ध कराने के संसाधन नहीं हैं। यही नहीं, तापमान बढ़ने से जंगलों में आग की घटनाएं भी लगातार भयावह होती जा रही हैं, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि मनुष्य के आवासीय इलाकों के लिए भी खतरा पैदा हो गया है।


5.

ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज ने जारी की अपनी रिपोर्ट

विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से ब्याज दरें यथावत रख सकता है आरबीआइ

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) बढ़ती महंगाई के बावजूद अगस्त की मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत ब्याज दर को यथावत रख सकता है। मजबूत विदेशी पूंजी प्रवाह से रुपए को लेकर चिंताएं कम हुई हैं जिससे केंद्रीय बैंक को तटस्थ रुख बनाए रखने की गुंजाइश मिली है।

ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज की एक रिपोर्ट में यह बात की गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि आरबीआइ के पिछले महीने विदेशी पूंजी आकर्षित करने के लिए उठाए गए कदमों के बाद बैंकों ने मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा प्रवासी (बैंक) यानी एफसीएनआर (बी) जमा के जरिये करीब 32 अरब डालर जुटाए हैं जबकि सरकारी प्रतिभूतियों में सात अरब डालर से अधिक का विदेशी निवेश आया है। इसमें कहा गया कि विदेशी पूंजी प्रवाह में सुधार से रुपए पर संभावित जोखिम काफी हद तक कम हो गया है। 


6.

आइआइपी ने जारी किए आंकड़े

जून में देश का औद्योगिक उत्पादन 7.3 फीसद बढ़ा

नई श्रृंखला के तहत जून में भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 7.3 फीसद की वृद्धि दर्ज हुई। जबकि मई में यह आंकड़ा 5.1 फीसद था। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार जून में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में साल-दर-साल 7.3 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। इससे विनिर्माण क्षेत्र में 7.8 फीसद की वृद्धि और बिजली और गैस आपूर्ति क्षेत्र में 10.6 फीसद वृद्धि का समर्थन मिला। आंकड़ों के अनुसार जून के महीने के लिए खनन और उत्खनन मे विकास दर, विनिर्माण में विकास दर 7.8 फीसद, बिजली और गैस आपूर्ति और जल आपूर्ति में विकास दर 10.6 फीसद और सीवरेज और अपशिष्ट प्रबंधन क्षेत्रों की विकास दर 6.1 फीसद है। 


7.

पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा उद्योग की परिसंपत्ति बढ़कर 43.3 लाख करोड़

पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा (पीएमएस) उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां जून 2026 में मासिक आधार पर 1.8 फीसद बढ़कर 43.3 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गईं। एसोसिएशन आफ पोर्टफोलियो मैनेजर्स इन इंडिया (एपीएमआइ) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस वृद्धि में विवेकाधीन श्रेणी का सबसे बड़ा योगदान रहा। 


8.

मिलावटी खाद्य पदार्थों का हर दूसरा नमूना उत्तर प्रदेश से

देश में मिल रहे मिलावटी खाद्य पदार्थों का हर दूसरा नमूना उत्तर प्रदेश में पाया गया है। यहां पिछले पांच साल से लगातार देशभर के 36 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के मुकाबले सबसे ज्यादा गैर-मानक खाद्य उत्पाद (मिलावटी सहित) के मामले मिले हैं। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) के आंकड़ों के अनुसार साल 2025-26 में देशभर में करीब 520566 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इन परीक्षण के बाद 223808 खाद्य नमूनों की जांच की गई। इन जांच में कुल 40023 नमूने गैर-मानक पाए गए। इनमें से 31878 मामलों को जुर्माने के साथ निपटाए गए। वहीं 1918 मामलों में दोष सिद्ध होने पर आपराधिक मामलों की तर्ज पर कार्रवाई की गई।  


9.

रक्षा और असैनिक परमाणु क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे भारत-अमेरिका

अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री एस पाल कपूर ने कहा है कि अमेरिका और भारत रक्षा तथा असैन्य परमाणु क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं जिसमें विश्वसनीय कृत्रिम मेधा (एआइ) तथा अर्थव्यवस्था को गति देने वाली अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाना भी शामिल है। कपूर ने यह बात हूवर इंस्टीट्यूशन में भारत पर आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन के दौरान कही। इस कार्यक्रम में अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री कोंडोलीजा राइस और भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत डेविड सी मुलफोर्ड ने भी भाग लिया।


10.

इजराइल के प्रधानमंत्री ने ट्रंप से की मुलाकात

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में मुलाकात की। फरवरी में ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किए जाने के बाद यह दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक है। इसे नेतन्याहू के लिए दोनों नेताओं के संबंधों में आई खटास को दूर करने के एक मौके के तौर पर देखा जा रहा है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब दोनों नेताओं को अपने-अपने देशों में बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है।


11.

भारत की पहली सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी पहुंची नेपाल

भारतीय रेल ने कोलकाता बंदरगाह से नेपाल के बिराटनगर सीमा शुल्क यार्ड तक पहली सीधी वाणिज्यिक कंटेनर मालगाड़ी का सफल संचालन किया। इस सेवा की मदद से भारत-नेपाल माल ढुलाई संपर्क मजबूत होगा। रेलवे के अनुसार 40 डिब्बों वाली इस ट्रेन से कैनोला की खेप ले जाई गई। जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री ने जोगबानी (भारत) और बिराटनगर (नेपाल) के बीच ब्राड-गेज रेल लिंक पर सहमति बनाई थी। उक्त योजना के तहत बिराटनगर के लिए सीधी वाणिज्यिक रेल सेवा शुरू हो गई है।  


Khan Global Studies App

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience. Take the next step toward achieving your professional and personal objectives.

Download on the App StoreGet it on Google Play
Khan Global Studies mobile app screens
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

©Copyright 2026 KhanGlobalStudies