China Lands a Reusable Rocket for the First Time
Q) The development of reusable rocket technology has emerged as a key determinant of competitiveness in the global space sector. Examine. (10 Marks, 150 words)
Approach:
Introduction
• Briefly introduce reusable rocket technology as a launch system that enables recovery and reuse of rocket stages, reducing dependence on expendable launch vehicles.
Body
1. Significance of Reusable Rocket Technology
• Discuss its role in reducing launch costs, increasing launch frequency, supporting satellite constellations, enabling deep-space missions, and expanding the commercial space economy.
2. Contribution to Competitiveness in the Global Space Sector
• Analyse how reusability enhances commercial viability, improves market competitiveness, strengthens strategic capabilities, and supports long-term space ambitions, as reflected in efforts by countries such as the US, China, and India.
Way Forward
• Briefly suggest accelerating indigenous RLV development through advances in propulsion, automation, and recovery technologies.
Conclusion
• Conclude that reusable launch systems are increasingly becoming a critical driver of competitiveness in the emerging space economy.
चीन ने पहली बार पुनः प्रयोज्य रॉकेट की सफल वापसी लैंडिंग कराई
प्रश्न) पुनः प्रयोज्य रॉकेट प्रौद्योगिकी का विकास वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मकता का एक प्रमुख निर्धारक बनकर उभरा है। परीक्षण कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
दृष्टिकोण:
परिचय
• पुनः प्रयोज्य रॉकेट प्रौद्योगिकी का संक्षिप्त परिचय दीजिए। यह ऐसी प्रक्षेपण प्रणाली है, जिसमें रॉकेट के चरणों को पुनः प्राप्त कर दोबारा उपयोग किया जाता है, जिससे एकबारगी उपयोग वाले प्रक्षेपण यानों पर निर्भरता कम होती है।
मुख्य भाग
1. पुनः प्रयोज्य रॉकेट प्रौद्योगिकी का महत्त्व
• प्रक्षेपण लागत में उल्लेखनीय कमी।
• प्रक्षेपण की आवृत्ति में वृद्धि।
• उपग्रह संकुलों के विकास को समर्थन।
• गहन अंतरिक्ष अभियानों को सक्षम बनाना।
• वाणिज्यिक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का विस्तार।
2. वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मकता में योगदान
• वाणिज्यिक व्यवहार्यता को बढ़ावा।
• वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता में वृद्धि।
• सामरिक एवं राष्ट्रीय अंतरिक्ष क्षमताओं का सुदृढ़ीकरण।
• दीर्घकालिक अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को समर्थन, जैसा कि संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन एवं भारत के प्रयासों से स्पष्ट होता है।
आगे की राह
• प्रणोदन, स्वचालन तथा पुनर्प्राप्ति प्रौद्योगिकियों में प्रगति के माध्यम से स्वदेशी पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण यान के विकास में तेजी लाई जाए।
निष्कर्ष
• निष्कर्षतः, पुनः प्रयोज्य प्रक्षेपण प्रणालियाँ उभरती हुई अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धात्मकता की एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति बनती जा रही हैं तथा भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों की सफलता में निर्णायक भूमिका निभाएँगी।
Cabinet Approves Semicon 2.0
Q) While Semicon 2.0 seeks to strengthen India's position in global semiconductor value chains, significant structural challenges continue to constrain the sector's growth. Critically examine. (15 Marks, 250 words)
Approach:
Introduction
• Introduce Semicon 2.0 as the next phase of the India Semiconductor Mission aimed at developing a comprehensive semiconductor ecosystem across the value chain.
Body
1. Significance of Semicon 2.0 for India's Semiconductor Ecosystem
• Discuss its focus on design, machines and materials, fabrication facilities, ATMP/OSAT capabilities, R&D, talent development, and integration into global semiconductor value chains.
2. Structural Challenges Constraining the Sector
• Critically examine issues such as high capital requirements, technology dependence, ecosystem gaps in materials and equipment, skilled workforce constraints, and intense global competition.
3. Way Forward
• Suggest strengthening indigenous design and IP creation, developing domestic upstream capabilities, accelerating semiconductor manufacturing projects, expanding R&D, and deepening global partnerships.
Conclusion
• Conclude that while Semicon 2.0 provides a comprehensive roadmap for semiconductor development, sustained policy support and ecosystem-wide capacity building will be crucial for achieving long-term semiconductor self-reliance and global competitiveness.
मंत्रिमंडल ने सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी
प्रश्न) यद्यपि सेमीकॉन 2.0 भारत की वैश्विक अर्धचालक मूल्य शृंखलाओं में स्थिति को सुदृढ़ करने का प्रयास करता है, फिर भी अनेक संरचनात्मक चुनौतियाँ इस क्षेत्र की वृद्धि को बाधित करती हैं। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
दृष्टिकोण:
परिचय
• सेमीकॉन 2.0 का परिचय दीजिए। यह इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का अगला चरण है, जिसका उद्देश्य अर्धचालक मूल्य शृंखला के प्रत्येक स्तर पर एक समग्र एवं सुदृढ़ पारिस्थितिकी तंत्र का विकास करना है।
मुख्य भाग
1. भारत के अर्धचालक पारिस्थितिकी तंत्र के लिए सेमीकॉन 2.0 का महत्त्व
• चिप डिजाइन को प्रोत्साहन।
• अर्धचालक मशीनों एवं सामग्रियों का विकास।
• विनिर्माण संयंत्रों की स्थापना।
• ATMP/OSAT (संयोजन, परीक्षण, चिह्नीकरण एवं पैकेजिंग / आउटसोर्स्ड अर्धचालक संयोजन एवं परीक्षण) क्षमताओं का विस्तार।
• अनुसंधान एवं विकास (R&D) तथा प्रतिभा विकास को बढ़ावा।
• वैश्विक अर्धचालक मूल्य शृंखलाओं में भारत का एकीकरण।
2. क्षेत्र की वृद्धि को बाधित करने वाली संरचनात्मक चुनौतियाँ
• अत्यधिक पूंजीगत निवेश की आवश्यकता।
• प्रौद्योगिकी के लिए विदेशी निर्भरता।
• मशीनों, उपकरणों एवं कच्ची सामग्रियों के घरेलू पारिस्थितिकी तंत्र में कमी।
• कुशल मानव संसाधन की कमी।
• वैश्विक स्तर पर तीव्र प्रतिस्पर्धा।
3. आगे की राह
• स्वदेशी चिप डिजाइन एवं बौद्धिक संपदा (IP) विकास को प्रोत्साहित किया जाए।
• घरेलू अपस्ट्रीम क्षमताओं एवं आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ किया जाए।
• अर्धचालक विनिर्माण परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाई जाए।
• अनुसंधान एवं विकास तथा नवाचार में निवेश बढ़ाया जाए।
• वैश्विक प्रौद्योगिकी साझेदारियों एवं रणनीतिक सहयोग को गहरा किया जाए।
निष्कर्ष
• निष्कर्षतः, सेमीकॉन 2.0 भारत में अर्धचालक उद्योग के विकास हेतु एक व्यापक रोडमैप प्रदान करता है, किंतु दीर्घकालिक अर्धचालक आत्मनिर्भरता तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता प्राप्त करने के लिए निरंतर नीतिगत समर्थन, निवेश तथा संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की क्षमता-वृद्धि अनिवार्य होगी।