Marine Cloud Brightening (MCB) and ENSO Management
Q) Geoengineering techniques are increasingly being explored as tools for managing climate risks. Discuss the potential and limitations of Marine Cloud Brightening (MCB). (10 Marks, 150 words)
Approach:
Introduction
- Briefly introduce Marine Cloud Brightening (MCB) as a Solar Radiation Management (SRM) technique that seeks to increase cloud reflectivity by dispersing seawater aerosols into marine clouds.
Body
1. Potential of Marine Cloud Brightening
- Discuss its potential to moderate extreme El Niño events, reduce climate-related disasters, protect marine ecosystems, improve food and water security, and support climate-risk management.
2. Limitations and Concerns
- Analyse concerns relating to dependence on climate models, unintended climatic consequences, technological and operational challenges, governance and ethical issues, and its inability to address the root causes of climate change.
Way Forward
- Briefly suggest strengthening scientific research, international regulatory frameworks, and ensuring that geoengineering complements rather than substitutes emission-reduction efforts.
Conclusion
- Conclude that while MCB offers promising possibilities for managing climate risks, its deployment requires caution due to significant scientific and governance uncertainties.
मरीन क्लाउड ब्राइटनिंग एवं ENSO प्रबंधन
प्रश्न) जलवायु जोखिमों के प्रबंधन हेतु भू-अभियांत्रिकी तकनीकों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। मरीन क्लाउड ब्राइटनिंग की संभावनाओं एवं सीमाओं की चर्चा कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
दृष्टिकोण:
परिचय
• मरीन क्लाउड ब्राइटनिंग का संक्षिप्त परिचय दीजिए। यह सौर विकिरण प्रबंधन की एक तकनीक है, जिसके अंतर्गत समुद्री बादलों में समुद्री जल के सूक्ष्म एरोसोल का छिड़काव कर उनकी परावर्तन क्षमता बढ़ाई जाती है।
मुख्य भाग
1. मरीन क्लाउड ब्राइटनिंग की संभावनाएँ
- चरम एल-नीनो (El Niño) घटनाओं की तीव्रता को नियंत्रित करने की क्षमता।
- जलवायु-जनित आपदाओं के जोखिम में कमी।
- समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र एवं प्रवाल भित्तियों का संरक्षण।
- खाद्य एवं जल सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में योगदान।
- जलवायु जोखिम प्रबंधन एवं अनुकूलन में सहायक।
2. सीमाएँ एवं चिंताएँ
- जलवायु मॉडल पर अत्यधिक निर्भरता।
- अनपेक्षित जलवायवीय दुष्परिणामों की संभावना।
- तकनीकी एवं परिचालन संबंधी चुनौतियाँ।
- वैश्विक शासन एवं नैतिक मुद्दे।
- जलवायु परिवर्तन के मूल कारण अर्थात् ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को संबोधित नहीं करता।
आगे की राह
- वैज्ञानिक अनुसंधान एवं क्षेत्रीय परीक्षणों को सुदृढ़ किया जाए।
- अंतरराष्ट्रीय नियामक एवं शासन ढाँचे विकसित किए जाएँ।
- यह सुनिश्चित किया जाए कि भू-अभियांत्रिकी, उत्सर्जन-न्यूनीकरण का विकल्प नहीं बल्कि उसका पूरक बने।
निष्कर्ष
- निष्कर्षतः, मरीन क्लाउड ब्राइटनिंग जलवायु जोखिम प्रबंधन की एक आशाजनक तकनीक है, किंतु वैज्ञानिक अनिश्चितताओं एवं शासन संबंधी चुनौतियों को देखते हुए इसका उपयोग अत्यंत सावधानी एवं वैश्विक सहमति के साथ किया जाना चाहिए।
11th Anniversary of the Skill India Mission
Q) While the Skill India Mission has made significant progress in expanding skilling opportunities, challenges relating to employability, quality and industry alignment continue to persist. Critically examine. (15 Marks, 250 words)
Approach:
Introduction
- Introduce the Skill India Mission as a flagship initiative aimed at creating a skilled, employable, and globally competitive workforce aligned with the vision of Viksit Bharat 2047.
Body
1. Achievements of the Skill India Mission
- Discuss expansion of skilling opportunities, apprenticeship growth, institutional strengthening, global skills recognition, and promotion of future-ready skills.
2. Challenges Relating to Employability, Quality and Industry Alignment
- Critically examine concerns such as skill-job mismatches, uneven training quality, limited industry participation, regional disparities, and gaps in emerging-technology skills.
3. Way Forward
- Suggest stronger industry-academia partnerships, outcome-based skilling, greater focus on future skills, improved quality assurance, and enhanced apprenticeship opportunities.
Conclusion
- Conclude that while the Skill India Mission has significantly expanded India's skilling ecosystem, its long-term success will depend on improving quality, employability outcomes, and alignment with evolving labour-market needs.
स्किल इंडिया मिशन की 11वीं वर्षगाँठ
प्रश्न) स्किल इंडिया मिशन ने कौशल विकास के अवसरों के विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति की है, किंतु रोजगारयोग्यता, गुणवत्ता तथा उद्योग-संरेखण से संबंधित चुनौतियाँ अभी भी बनी हुई हैं। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
दृष्टिकोण:
परिचय
- स्किल इंडिया मिशन का परिचय दीजिए। यह भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य के अनुरूप कुशल, रोजगारयोग्य एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कार्यबल का निर्माण करना है।
मुख्य भाग
1. स्किल इंडिया मिशन की उपलब्धियाँ
- कौशल विकास के अवसरों का व्यापक विस्तार।
- अप्रेंटिसशिप कार्यक्रमों में वृद्धि।
- संस्थागत ढाँचे एवं प्रशिक्षण तंत्र का सुदृढ़ीकरण।
- वैश्विक स्तर पर कौशल की मान्यता एवं गतिशीलता को बढ़ावा।
- भविष्य-उन्मुख कौशलों को प्रोत्साहन।
2. रोजगारयोग्यता, गुणवत्ता एवं उद्योग-संरेखण से संबंधित चुनौतियाँ
- कौशल एवं रोजगार के बीच असंगति ।
- प्रशिक्षण की गुणवत्ता में असमानता।
- उद्योगों की सीमित भागीदारी।
- क्षेत्रीय एवं सामाजिक असमानताएँ।
- उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित कौशलों की कमी।
3. आगे की राह
- उद्योग–शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी को मजबूत किया जाए।
- परिणाम-आधारित कौशल विकास मॉडल अपनाया जाए।
- भविष्य के कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाए।
- गुणवत्ता आश्वासन तंत्र को सुदृढ़ किया जाए।
- अप्रेंटिसशिप एवं कार्य-आधारित शिक्षण के अवसरों का विस्तार किया जाए।
निष्कर्ष
- निष्कर्षतः, स्किल इंडिया मिशन ने भारत के कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र का उल्लेखनीय विस्तार किया है, किंतु इसकी दीर्घकालिक सफलता प्रशिक्षण की गुणवत्ता, रोजगारयोग्यता तथा बदलती श्रम-बाज़ार आवश्यकताओं के अनुरूप उद्योग-संरेखण को सुदृढ़ करने पर निर्भर करेगी।