Vikram-1 (Mission Aagaman)
Q) Private participation has emerged as a key driver of innovation and competitiveness in India's space programme. Discuss in the context of Vikram-1 (Mission Aagaman). (10 Marks, 150 words)
Approach:
Introduction
• Briefly introduce Vikram-1 as India's first privately developed orbital launch vehicle, marking a major milestone in the country's commercial space programme.
Body
1. Role of Private Participation in India's Space Programme
• Discuss how private players promote innovation, indigenous technology development, commercial launch capabilities, investment, and competition in the space sector.
2. Significance of Vikram-1 (Mission Aagaman)
• Analyse how Vikram-1 demonstrates the success of space-sector reforms, strengthens India's position in the global small-satellite launch market, and advances the vision of a globally competitive space economy.
Way Forward
• Briefly suggest strengthening the private space ecosystem through policy support, innovation funding, and greater industry participation.
Conclusion
• Conclude that sustained private participation will be crucial for positioning India as a leading global space power.
विक्रम-1 (मिशन आगमन)
प्रश्न1. भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में निजी भागीदारी नवाचार और प्रतिस्पर्धात्मकता की एक प्रमुख प्रेरक शक्ति के रूप में उभरी है। विक्रम-1 (मिशन आगमन) के संदर्भ में चर्चा कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
दृष्टिकोण :
परिचय
• विक्रम-1 का संक्षिप्त परिचय दीजिए, जो कि भारत का प्रथम निजी क्षेत्र द्वारा विकसित कक्षीय प्रक्षेपण यान है तथा देश के वाणिज्यिक अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतीक है।
मुख्य भाग
1. भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में निजी भागीदारी की भूमिका
• स्पष्ट कीजिए कि निजी क्षेत्र किस प्रकार नवाचार, स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास, वाणिज्यिक प्रक्षेपण क्षमताओं, निवेश आकर्षित करने तथा प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में योगदान दे रहा है।
2. विक्रम-1 (मिशन आगमन) का महत्त्व
• विश्लेषण कीजिए कि विक्रम-1 किस प्रकार:
- अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों की सफलता को प्रदर्शित करता है।
- वैश्विक लघु उपग्रह प्रक्षेपण (Small Satellite Launch) बाजार में भारत की स्थिति को सुदृढ़ करता है।
- भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाता है।
आगे की राह
• नीतिगत समर्थन, नवाचार हेतु वित्तपोषण तथा उद्योग की व्यापक भागीदारी के माध्यम से निजी अंतरिक्ष पारितंत्र को और अधिक सुदृढ़ करने के उपाय सुझाइए।
निष्कर्ष
• निष्कर्ष दीजिए कि भारत को एक अग्रणी वैश्विक अंतरिक्ष शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर निजी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।
India's First Hydrogen-Powered Train Launched
Q) The launch of India's first hydrogen-powered train marks an important milestone in the country's transition towards green mobility. Critically examine its significance and the challenges to large-scale adoption. (15 Marks, 250 words)
Approach:
Introduction
• Introduce India's first hydrogen-powered train as a landmark initiative demonstrating the feasibility of hydrogen-based rail mobility and supporting the country's clean transport transition.
Body
1. Significance of the Hydrogen Rail Initiative
• Discuss its contribution to green rail mobility, decarbonisation of non-electrified routes, technological self-reliance, advancement of the National Green Hydrogen Mission, and positioning India among leading hydrogen-rail nations.
2. Challenges to Large-Scale Adoption
• Critically examine issues relating to the high cost of green hydrogen, infrastructure requirements, storage and transportation challenges, and the evolving maturity of hydrogen technologies.
3. Way Forward
• Suggest scaling up green hydrogen production, expanding deployment on suitable routes, strengthening indigenous manufacturing, and developing a robust hydrogen ecosystem.
Conclusion
• Conclude that while hydrogen-powered trains represent a significant step towards sustainable rail transport, their long-term success will depend on technological advancement, cost competitiveness, and ecosystem development.
भारत की प्रथम हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन का शुभारंभ
प्रश्न2. भारत की प्रथम हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन का शुभारंभ देश के हरित परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके महत्त्व तथा बड़े पैमाने पर अपनाने की चुनौतियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
दृष्टिकोण:
परिचय
• भारत की प्रथम हाइड्रोजन-संचालित ट्रेन का परिचय एक ऐतिहासिक पहल के रूप में दीजिए, जो हाइड्रोजन-आधारित रेल परिवहन की व्यवहार्यता को प्रदर्शित करती है तथा देश के स्वच्छ परिवहन संक्रमण को समर्थन प्रदान करती है।
मुख्य भाग
1. हाइड्रोजन रेल पहल का महत्त्व
• इसके योगदान पर चर्चा कीजिए:
- हरित रेल परिवहन को बढ़ावा।
- गैर-विद्युतीकृत रेल मार्गों के कार्बनीकरण-न्यूनन में सहायता।
- तकनीकी आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहन।
- राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को गति।
- भारत को हाइड्रोजन रेल प्रौद्योगिकी अपनाने वाले अग्रणी देशों की श्रेणी में स्थापित करना।
2. बड़े पैमाने पर अपनाने की चुनौतियाँ
• निम्नलिखित चुनौतियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए:
- हरित हाइड्रोजन की उच्च लागत।
- आवश्यक अवसंरचना का विकास।
- हाइड्रोजन के भंडारण एवं परिवहन से जुड़ी कठिनाइयाँ।
- हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी की अभी विकसित होती परिपक्वता।
3. आगे की राह
• हरित हाइड्रोजन उत्पादन का विस्तार।
• उपयुक्त रेल मार्गों पर चरणबद्ध तैनाती।
• स्वदेशी विनिर्माण को प्रोत्साहन।
• एक सुदृढ़ हाइड्रोजन पारितंत्र का विकास।
निष्कर्ष
• निष्कर्ष दीजिए कि यद्यपि हाइड्रोजन-संचालित ट्रेनें सतत रेल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, किंतु उनकी दीर्घकालिक सफलता प्रौद्योगिकी उन्नयन, लागत-प्रतिस्पर्धात्मकता तथा मजबूत हाइड्रोजन पारितंत्र के विकास पर निर्भर करेगी।