Viksit Bharat Shiksha Adhishthan (VBSA) Bill
Q) While the Viksit Bharat Shiksha Adhishthan (VBSA) Bill, 2025 seeks to simplify higher education regulation, concerns regarding concentration of powers and institutional autonomy remain. Discuss. (10 Marks, 150 words)
Approach:
Introduction
• Briefly introduce the VBSA Bill, 2025 as a proposed reform to establish a unified regulatory framework for higher education in line with the NEP 2020.
Body
1. Significance of the VBSA Bill
• Discuss how the Bill seeks to simplify higher education regulation through a unified regulatory architecture, functional specialisation, improved coordination, and alignment with the objectives of NEP 2020.
2. Concerns Regarding the Proposed Framework
• Analyse issues relating to concentration of powers, institutional autonomy, centralisation of decision-making, broad regulatory powers, and the absence of an independent appellate mechanism.
Way Forward
• Briefly suggest strengthening institutional safeguards, ensuring greater federal representation, and establishing robust accountability mechanisms.
Conclusion
• Conclude that higher education reforms should balance regulatory efficiency with institutional autonomy and cooperative federalism.
विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (VBSA) विधेयक
Q1. विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (VBSA) विधेयक, 2025 जहाँ उच्च शिक्षा के विनियमन को सरल बनाने का प्रयास करता है, वहीं शक्तियों के केंद्रीकरण तथा संस्थागत स्वायत्तता को लेकर चिंताएँ भी बनी हुई हैं। चर्चा कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
दृष्टिकोण:
परिचय
• VBSA विधेयक, 2025 का संक्षिप्त परिचय दीजिए, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), 2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा के लिए एक एकीकृत नियामक ढाँचा स्थापित करने हेतु प्रस्तावित सुधार के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
मुख्य भाग
1. VBSA विधेयक का महत्त्व
• चर्चा कीजिए कि यह विधेयक किस प्रकार एकीकृत नियामक संरचना, कार्यात्मक विशेषज्ञता, बेहतर समन्वय तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप उच्च शिक्षा के विनियमन को सरल बनाने का प्रयास करता है।
2. प्रस्तावित ढाँचे से संबंधित चिंताएँ
• शक्तियों के केंद्रीकरण, संस्थागत स्वायत्तता, निर्णय-निर्माण के केन्द्रीकरण, व्यापक नियामक शक्तियों तथा स्वतंत्र अपीलीय तंत्र के अभाव से जुड़े मुद्दों का विश्लेषण कीजिए।
आगे की राह
• संस्थागत सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने, राज्यों एवं अन्य हितधारकों के व्यापक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने तथा मजबूत जवाबदेही तंत्र स्थापित करने के सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष
• निष्कर्ष दीजिए कि उच्च शिक्षा सुधारों में नियामक दक्षता, संस्थागत स्वायत्तता तथा सहकारी संघवाद के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।
Madhya Pradesh Uniform Civil Code
Q) The implementation of a Uniform Civil Code involves balancing constitutional ideals with India's socio-cultural diversity. Discuss. (15 Marks, 250 words)
Approach:
Introduction
• Briefly introduce the Uniform Civil Code (UCC) as a common civil framework envisaged under Article 44 of the Constitution to govern personal laws uniformly for all citizens.
Body
1. Constitutional Rationale for the Uniform Civil Code
• Discuss how the UCC seeks to promote equality before law, gender justice, secularism, national integration, and legal uniformity in line with constitutional values.
2. Judicial Perspective on the UCC
• Analyse how the Supreme Court, through judgments such as Shah Bano, Sarla Mudgal, John Vallamattom and Shayara Bano, has emphasised reforms in personal laws while upholding constitutional morality and gender justice.
3. Challenges in Balancing Constitutional Ideals with Socio-Cultural Diversity
• Examine concerns relating to religious and cultural diversity, minority rights, federal considerations, societal acceptance and the need to preserve legitimate customary practices.
4. Way Forward
• Suggest a consultative and phased approach, wider stakeholder engagement, legal reforms guided by constitutional morality, and safeguards for cultural diversity.
Conclusion
• Conclude that the successful implementation of the UCC will depend on harmonising constitutional values with India's pluralistic social fabric through consensus-based reforms.
मध्य प्रदेश समान नागरिक संहिता
Q2. समान नागरिक संहिता का कार्यान्वयन भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता के साथ संवैधानिक आदर्शों के संतुलन की माँग करता है। चर्चा कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
दृष्टिकोण:
परिचय
• समान नागरिक संहिता (UCC) का संक्षिप्त परिचय दीजिए, जिसे संविधान के अनुच्छेद 44 के अंतर्गत परिकल्पित एक समान नागरिक विधिक व्यवस्था के रूप में देखा गया है, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों के व्यक्तिगत (पर्सनल) कानूनों को समान रूप से विनियमित करना है।
मुख्य भाग
1. समान नागरिक संहिता का संवैधानिक औचित्य
• चर्चा कीजिए कि UCC किस प्रकार विधि के समक्ष समानता, लैंगिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्रीय एकीकरण तथा कानूनी एकरूपता को संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप बढ़ावा देने का प्रयास करता है।
2. UCC पर न्यायपालिका का दृष्टिकोण
• विश्लेषण कीजिए कि सर्वोच्च न्यायालय ने शाह बानो, सरला मुद्गल, जॉन वल्लामट्टोम तथा शायरा बानो जैसे निर्णयों के माध्यम से संवैधानिक नैतिकता एवं लैंगिक न्याय को बनाए रखते हुए व्यक्तिगत कानूनों में सुधार की आवश्यकता पर किस प्रकार बल दिया है।
3. संवैधानिक आदर्शों एवं सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता के बीच संतुलन की चुनौतियाँ
• धार्मिक एवं सांस्कृतिक विविधता, अल्पसंख्यकों के अधिकार, संघीय ढाँचे से संबंधित चिंताएँ, सामाजिक स्वीकृति तथा वैध प्रथागत परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता से जुड़े मुद्दों का परीक्षण कीजिए।
4. आगे की राह
• परामर्श-आधारित एवं चरणबद्ध दृष्टिकोण, हितधारकों की व्यापक सहभागिता, संवैधानिक नैतिकता पर आधारित विधिक सुधार तथा सांस्कृतिक विविधता की सुरक्षा के उपाय सुझाइए।
निष्कर्ष
• निष्कर्ष दीजिए कि समान नागरिक संहिता का सफल कार्यान्वयन सर्वसम्मति-आधारित सुधारों के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों एवं भारत की बहुलतावादी सामाजिक संरचना के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर निर्भर करेगा।