Specified Non-Financial Assets (SNFAs)
Q) What are Specified Non-Financial Assets (SNFAs)? Discuss their significance in improving the management of stressed assets. (10 Marks, 150 words)
Approach:
Introduction
• Briefly define Specified Non-Financial Assets (SNFAs) as immovable assets acquired by Regulated Entities (REs) from defaulting borrowers for recovery of dues.
Body
1. About Specified Non-Financial Assets (SNFAs)
• Discuss their key features, acquisition through recovery mechanisms, and the RBI's prudential framework governing their acquisition, valuation, management and disposal.
2. Significance in Managing Stressed Assets
• Analyse how the framework promotes faster recovery, standardised prudential norms, transparency, better governance, credit discipline and enables Regulated Entities to focus on their core financial intermediation role.
Way Forward
• Briefly suggest effective implementation of the framework through robust governance, timely disposal and regular regulatory oversight.
Conclusion
• Conclude that the SNFA framework strengthens the resilience and efficiency of India's banking and financial system.
मुख्य परीक्षा अभ्यास प्रश्न (21 जुलाई)
निर्दिष्ट गैर-वित्तीय परिसंपत्तियाँ
Q. निर्दिष्ट गैर-वित्तीय परिसंपत्तियाँ (SNFAs) क्या हैं? तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के प्रबंधन में उनकी भूमिका पर चर्चा कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
दृष्टिकोण:
परिचय
• निर्दिष्ट गैर-वित्तीय परिसंपत्तियों (SNFAs) को संक्षेप में परिभाषित कीजिए। ये वे अचल परिसंपत्तियाँ हैं जिन्हें विनियमित संस्थाएँ बकाया ऋण की वसूली हेतु चूककर्ता उधारकर्ताओं से प्राप्त करती हैं।
मुख्य भाग
1. निर्दिष्ट गैर-वित्तीय परिसंपत्तियों (SNFAs) के बारे में
• इनकी प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा कीजिए।
• वसूली तंत्र के माध्यम से इनके अधिग्रहण की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
• भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी सतर्कतापूर्ण नियामकीय ढाँचे के अंतर्गत इनके अधिग्रहण, मूल्यांकन, प्रबंधन तथा निपटान संबंधी प्रावधानों का उल्लेख कीजिए।
2. तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के प्रबंधन में महत्त्व
• यह ढाँचा किस प्रकार:
o ऋण वसूली को तेज करता है।
o मानकीकृत सतर्कतापूर्ण मानदंड स्थापित करता है।
o पारदर्शिता एवं सुशासन को बढ़ावा देता है।
o ऋण अनुशासन को सुदृढ़ करता है।
o विनियमित संस्थाओं को उनकी मुख्य वित्तीय मध्यस्थता की भूमिका पर केंद्रित रहने में सक्षम बनाता है।
आगे की राह
• सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था, समयबद्ध निपटान तथा नियमित नियामकीय निगरानी के माध्यम से इस ढाँचे के प्रभावी क्रियान्वयन का सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष
• निष्कर्ष दीजिए कि SNFA ढाँचा भारत की बैंकिंग एवं वित्तीय प्रणाली की लचीलापन तथा दक्षता को सुदृढ़ करता है।
India Approves First Dengue Vaccine (QDENGA)
Q) Despite advances in prevention and treatment, dengue continues to remain a major public health challenge in India. Discuss. (15 Marks, 250 words)
Approach:
Introduction
• Briefly introduce dengue as a major mosquito-borne viral disease that continues to pose a significant public health burden in India.
Body
1. Why Dengue Remains a Public Health Challenge
• Discuss the high disease burden, multiple virus serotypes, recurrent outbreaks, rapid urbanisation, favourable climatic conditions and limitations of vector control.
2. Advances in Dengue Prevention and Control
• Analyse improvements in surveillance, early diagnosis, case management, vector control measures and the introduction of India's first approved dengue vaccine as a complementary preventive measure.
3. Way Forward
• Suggest strengthening integrated vector management, public awareness, surveillance systems, vaccination strategies where appropriate and inter-sectoral coordination.
Conclusion
• Conclude that sustained multi-pronged public health interventions are essential to effectively reduce the burden of dengue in India.
भारत ने पहले डेंगू टीके (QDENGA) को स्वीकृति दी
Q. रोकथाम एवं उपचार में हुई प्रगति के बावजूद डेंगू भारत में एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बना हुआ है। चर्चा कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
दृष्टिकोण:
परिचय
• डेंगू का संक्षिप्त परिचय दीजिए। यह मच्छर जनित विषाणुजनित रोग है, जो भारत में आज भी सार्वजनिक स्वास्थ्य पर गंभीर बोझ बना हुआ है।
मुख्य भाग
1. डेंगू सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती क्यों बना हुआ है
• रोग का व्यापक प्रसार।
• विषाणु के अनेक सीरोटाइप ।
• बार-बार होने वाले प्रकोप।
• तीव्र शहरीकरण।
• अनुकूल जलवायु परिस्थितियाँ।
• वाहक नियंत्रण की सीमाएँ।
2. डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण में हुई प्रगति
• निगरानी प्रणाली में सुधार।
• शीघ्र निदान ।
• बेहतर रोगी प्रबंधन ।
• वाहक नियंत्रण के उपाय।
• भारत के पहले स्वीकृत डेंगू टीके (QDENGA) की शुरुआत, जो रोकथाम का एक पूरक उपाय है।
3. आगे की राह
• समेकित वाहक प्रबंधन को सुदृढ़ करना।
• जन-जागरूकता बढ़ाना।
• निगरानी तंत्र को और मजबूत बनाना।
• उपयुक्त परिस्थितियों में टीकाकरण रणनीति अपनाना।
• विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करना।
निष्कर्ष
• निष्कर्ष दीजिए कि डेंगू के बोझ को प्रभावी रूप से कम करने के लिए निरंतर, बहुआयामी एवं समन्वित सार्वजनिक स्वास्थ्य हस्तक्षेप आवश्यक हैं।