You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET
NEET | JEE | CUET
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
(जम्मू-कश्मीर में जारी लोकतंत्र बल्कि अनुभव भी किया। विशेषकर कश्मीर घाटी आतंकी हिंसा और पथराव की जगह मतदान केंद्रों के बाहर लगी लंबी कतारें, पिंक बूथ पर उत्साहित महिलाएँ और अपनी अंगुली पर नीली स्याही दिखाते कश्मीरी युवाओं के तस्वीर से यह साफ हो गया है कि जम्मू-कश्मीर में वाकई बदलाव आ चुका है। अमेरिका के दिल्ली स्थित मिशन के उपप्रमुख जार्गन के एँड्रयूज ने कहा कि यहाँ मतदान पूरी तरह से निष्पक्ष और एक सुरक्षित वातावरण में हो रहा है। अमेरिका का यह बयान ही अनुच्छेद 370 को लेकर पाकिस्तान के दुष्प्रचार की हवा निकालने के लिए काफी है। छह जिलों के 26 विधानसभा क्षेत्रों में देर शाम तक 56.79 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं तीसरे व अंतिम चरण के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगी।)
2.
(वक्फ (संशोधन) बिल पर संसदीय समिति को एक जैसी करीब 1.25 करोड़ प्रतिक्रियाएँ मिलने पर सत्ताधरी पार्टी के एक सांसद और जेपीसी के सदस्य ने चिंता जताते हुए इस मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश होने की आशंका जताई है। एकसमान भाषा वाले इन सुझावों के स्रोत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसकी गृह मंत्रालय से जाँच कराने की माँग की है।)
3.
(उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की बेंगलुरु के एक क्षेत्र को पाकिस्तान कहने की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हम भारत के किसी भी हिस्से को पाकिस्तान नहीं कह सकते है, क्योंकि यह मूल रूप से राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता के विरुद्ध है। उच्चतम न्यायालय ने न्यायाधीशों को सुनवाई के दौरान टिप्पणी करने में सावधान रहने की नसीहत दी। हालाँकि संबंधित न्यायाधीश के द्वारा अपनी टिप्पणी के लिए माफी माँग लेने के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई सुनवाई बंद कर दी।)
4.
(भारत का खाद्यान्न उत्पादन जून में समाप्त फसल वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड 33.22 करोड़ टन पर पहुँच गया है। कृषि मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि फसल वर्ष 2023-24 के लिए अंतिम अनुमान इससे पिछले वर्ष के 32.96 करोड़ टन से 26.1 लाख टन की वृद्धि को दर्शाता है।)
5.
(ठीक 10 साल पहले वर्ष 2014 में विनिर्माण व निवेश में बढ़ोतरी के साथ नवाचार और कौशल विकास जैसे चार उद्देश्यों के लिए शुरू किए गए मेक इन इंडिया कार्यक्रम ने अपनी जबर्दस्त छाप छोड़ी है। मेक इन इंडिया कार्यक्रम की सरकारी नोडल एजेंसी उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के मुताबिक पिछले 10 वर्षों (2014-24) में 667.4 अरब डॉलर का एफडीआई प्राप्त हुआ, जो उससे पूर्व के 10 वर्षों (2004-14) की तुलना में 119 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में पहली बार वस्तुओं का निर्यात 400 अरब डॉलर के आँकड़े को पार किया।)
6.
(क्यूएस रैंकिंग द्वारा बुधवार को एमबीए कोर्स के लिए विश्व के शीर्ष संस्थानों की सूची जारी की गई। इस सूची में तीन भारतीय प्रबंधन संस्थान और हैदराबाद स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस ने शीर्ष 100 में जगह बनाई है। जबकि अमेरिका का स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ बिजनेस ने लगातार पाँचवें वर्ष भी इस सूची में शीर्ष पर बना हुआ है। क्यूएस ग्लोबल, लंदन की एमबीए एंड बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग्स 2025 में 58 देशों के 340 सर्वश्रेष्ठ वैश्विक एमबीए कॉलेजों को शामिल किया गया। इसमें आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम कलकत्ता का नाम शामिल हैं।)
7.
(प्रत्येक क्षेत्र में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के बढ़ते उपयोग और उसकी माँग को देखते हुए देश के पाँच सौ इंजीनियरिंग संस्थानों में अब जल्द ही एआई के एक्सीलेंस सेंटर (सीओई) स्थापित होंगे। ये उद्योगों की माँग के मुताबिक न सिर्फ युवाओं को तैयार करेंगे, बल्कि इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी एआई के क्षेत्र में दाखिल होने वाले नए-नए ज्ञान से भी परिचित कराएँगे।)
8.
(केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा कि भारत में वर्ष 2010 के बाद से नए वार्षिक एचआईवी संक्रमण में 44 प्रतिशत तक की कमी आई है। भारत ने नए वार्षिक एचआईवी संक्रमण में वैश्विक कमी दर को पीछे छोड़ दिया है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर इसमें महज 39 प्रतिशत की ही कमी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान यह जानकारी दी। इस कार्यक्रम का विषय "पुनरुत्थान बहुपक्षवादः एड्स को एक साथ समाप्त करने के लिए पुनः प्रतिबद्धता" था। इसे यूएनएड्स, ग्लोबल फंड और पीईपीएफएआर द्वारा आयोजित किया गया।)
9.
(जल परिवहन से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए मैरीटाइम विजन-2030 पर काम कर रही केंद्र सरकार का मानना है कि जलमार्ग से भारत की आर्थिक प्रगति की नई राह तैयार होगी। अगले पाँच वर्ष में कंटेनर हैंडलिंग क्षमता दोगुनी यानी 40 मिलियन टोईयू (बीस फीट समतुल्य इकाई) हो जाएगी, जिससे 20 लाख नई नौकरियों के अवसर भी तैयार होंगे।)
10.
(मसूरी स्थित वुडस्टॉक स्कूल में 27 व 28 सितंबर को देश की पहली अंतरराष्ट्रीय वेलबीइंग कॉफ्रेंस "पाथवेज टू फ्लारिश" आयोजित की जाएगी। इसमें 27 राज्यों के 77 स्कूलों के 147 प्रतिनिधियों के साथ में नेपाल के स्कूलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।)
11.
(हैदराबाद स्थित स्वदेशी रक्षा अनुसंधान एवं विकास कंपनी यूनिस्ट्रिंग टेक सॉल्यूशंस (यूटीएस) द्वारा विकसित किया गया एक्टिव इलेक्ट्रॉनिक स्कैनिंग एरे (एसा) इस मामले में बेहतरीन है। एसा अत्याधुनिक ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम रडार है, जो बेहतर ढंग से कई लक्ष्यों की ट्रैकिंग क्षमताएँ प्रदान करता है। एसा रडार एक साथ 100 लक्ष्यों की सटीक ट्रैकिंग करने में सक्षम है। इसका फायदा ऐसे वक्त में मिलता है, जब एक साथ ढेर सारे मानव रहित विमान (यूएवी) यानी ड्रोन से निपटना जरूरी हो।)
12.
(देश के सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाने वाले जवानों के लिए डीआरडीओ ने बड़ी सफलता पाई है। डीआरडीओ और आईआईटी दिल्ली ने जवानों के लिए कम वजन की बुलेट प्रूफ जैकेट' अभेद' तैयार की है। इसका वजह 8 2 किग्रा है।)
13.
(मेक इन इंडिया अभियान के दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री ने उसकी सफलता का जो उल्लेख किया, उससे असहमत तो नहीं हुआ जा सकता है, लेकिन यह आभास किया जाए तो बेहतर है कि इस पहल को और अधिक सफल बनाया जा सकता था। इस अभियान ने कई उल्लेखनीय सफलताएँ हासिल की हैं, जैसे दस वर्ष पहले देश में मोबाइल फोन बनाने वाली केवल दो कंपनियाँ थीं। आज उनकी संख्या बढ़कर दो सौ के करीब हो गई है। इसके कारण भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता देश बन गया है। इसी तरह फिनिश्ड स्टील के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। खिलौनों के निर्माण में भी भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है और अब उनका आयात घटकर आधा रह गया है। इनमें से कुछ वस्तुएँ तो ऐसी हैं, जो पहले भारत में बनती भी थीं। एक ओर जहाँ देश के उद्योगपतियों को कमर कसनी होगी, वहीं दूसरी ओर सरकार को भी यह देखना होगा कि हमारे उद्योगपति चीनी कारोबारियों का मुकाबला करने में क्यों हिचक रहे हैं और उनकी क्या समस्याएँ हैं? कुल मिलाकर मेक इन इंडिया अभियान कुछ हद तो सफल है, लेकिन अभी बहुत कुछ हासिल किया जाना है।)
14.
(हिंदुओं की आस्था के प्रमुख केंद्रों में से एक तिरुपति मंदिर से जुड़े लड्डू प्रसाद का मामला आजकल विवादों में है। वस्तुतः यहाँ के लड्डू प्रसाद में इस्तेमाल किए जाने वाले घी में जानवरों की चर्बी मिले होने के साक्ष्य मिले हैं। यह प्रमाण राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड की प्रयोगशाला द्वारा किए गए जाँच से प्राप्त हुआ है। ऐसे में यह घटना हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ का मामला है। इसने मंदिरों की प्रबंधन व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े किए हैं, सो इस बारे में नए सिरे से विचार किया जाना चाहिए।)
15.
(गर्भावस्था संबंधी समस्याओं के कारण देशभर में होने वाली महिलाओं की मृत्यु की संख्या बेहद भयावह है। वह भी तब, जब थोड़ी सी समझदारी और प्रयासों से इन सभी को बचाया जा सकता है। वस्तुतः हमारे देश-समाज में आज भी किसी नवविवाहित महिला का परिवार यह जानने-समझने का प्रयास नहीं करता है कि गर्भधारण करने के संबंध में उस महिला की व्यक्तिगत राय क्या है? क्या वह इस बारे में स्वयं को मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार समझती है? आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2015 से वर्ष 2019 के बीच भारत में प्रति वर्ष लगभग 4.85 करोड़ गर्भधारण हुए, जिनमें से 2.15 करोड़ अनपेक्षित यानी कह सकते हैं वे अनचाहे थे। आधुनिक गर्भनिरोधक साधनों तक पहुँच और जानकारी की कमी इसका एक बड़ा कारण है। ऐसे में महिलाओं को अक्सर असुरक्षित गर्भपात का सहारा लेना पड़ता है, जो उनके स्वास्थ्य और जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आधुनिक और विकसित भारत बनाना है तो गर्भनिरोधक उपायों के बारे में महिलाओं को जागरूक करना होगा और साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। इससे महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ उनका सामाजिक व आर्थिक विकास भी होगा। एक समाज के रूप में यह दायित्व हम सभी पर है कि हम प्रत्येक महिला को अपने जीवन के बारे में स्वतंत्र और सशक्त निर्णय लेने का अधिकार प्रदान करें।)
16.
(चीन ने बुधवार को डमी वारहेड के साथ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का प्रशांत महासागर में परीक्षण किया। चीन के रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि परीक्षण के दौरान वांछित लक्ष्य हासिल कर लिया गया। इसमें कहा गया कि परीक्षण के संबंध में संबंधित देशों को पहले ही सूचित कर दिया गया था। 44 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब चीन ने खुले समुद्र में आईसीबीएम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मई 1980 में चीन के पहले आईसीबीएम डीएफ-5 ने 9,000 किलोमीटर से अधिक उड़ान भरी थी।)
17.
(रूस ने परमाणु हमले को लेकर अपनी नई नीति का एलान किया है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा है कि परमाणु संपन्न राष्ट्र के समर्थन वाले देश के रूस पर हमले में दोनों देशों को आक्रमणकारी माना जाएगा। इसके बाद रूस दोनों पर जवाबी कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगा। रूस के राष्ट्रपति ने यह बात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में कही है।)
18.
(विश्व में लगभग एक-तिहाई बच्चे और किशोर निकट दृष्टि दोष से पीड़ित हैं। वर्ष 2050 तक ऐसे मामलों की संख्या के 74 करोड़ तक पहुँचने की संभावना है। चीन में सन यात सेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने जून, 2023 तक प्रकाशित 276 अध्ययनों का अध्ययन किया। इसमें एशिया और अफ्रीका सहित 50 देशों के 05 से 19 वर्ष की आयु के 54 लाख से अधिक प्रतिभागियों और निकट दृष्टि दोष के 19 लाख मामलों का विश्लेषण किया गया।)
19.
(ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने विश्व में पहली बार ऐसी नई कोशिकाओं की खोज की है, जिनके बारे में उनका कहना है कि वे भविष्य में मानव ऊतक की मरम्मत और निर्माण को बेहतर बना सकती हैं। माना जा रहा है कि यह पुराने घावों से पीड़ित रोगियों के लिए एक गेमचेंजर बन सकता है। एंडोमैक प्रोजेनिटर नामक नई कोशिकाओं की खोज वयस्क चूहों में महाधमनी की बाहरी परत में की गई थी। एंडोथेलियल कोशिकाएँ रक्त वाहिकाओं का निर्माण करती हैं और मैक्रोफेज जो ऊतक की मरम्मत और रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं।)

Course Related Query:
Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
